Jharkhand में BJP और AJSU के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, जानें कौन कहां से लड़ेगा

By अंकित सिंह | Mar 28, 2024

देश में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। इन सब के बीच झारखंड में भाजपा और आजसू गठबंधन के बीच सीटों पर सहमति बन गई है। भारतीय जनता पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भाजपा ने आजसू के साथ पुराने और स्वाभाविक गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में बीजेपी और एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी के उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। 

 

इसे भी पढ़ें: Assam: बदरुद्दीन अजमल का दावा, माहौल बीजेपी के खिलाफ, धर्मनिरपेक्ष पार्टियों के साथ ही रहेंगे


अरुण सिंह ने लिखा कि भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की जनता के हित में भाजपा एवं आजसू के पुराने एवं नैसर्गिक गठबंधन के तहत इस बार लोकसभा के चुनाव में झारखंड के 13 लोकसभा संसदीय क्षेत्र पर भाजपा के प्रत्याशी तथा एक संसदीय क्षेत्र गिरिडीह में आजसू पार्टी को लड़वाने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कियह गठबंधन भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वावलंबी भारत, समर्थ भारत के संकल्प को मजबूत करेगा। झारखंड के सभी 14 में से 14 संसदीय क्षेत्रों पर गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव जीतकर 4 जून को 400 के पार लक्ष्य को हासिल करेंगे। 

 

इसे भी पढ़ें: Elections के दौरान कर रहे हैं कैश या Gold के साथ यात्रा, तो हो जाएं सावधान, हो सकता है सामान जब्त, जानें क्या हैं चुनाव आयोग के नियम


16 मार्च को, भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 2024 के लोकसभा चुनावों के पूरे कार्यक्रम की घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने घोषणा की कि देश में मतदान 19 अप्रैल को शुरू होगा और 1 जून तक चलेगा। इस साल भारत के झारखंड राज्य में होने वाले लोकसभा चुनाव के बारे में महत्वपूर्ण तारीखें और तथ्य दिए गए हैं> लोकसभा चुनाव राज्य में 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को होंगे। 

प्रमुख खबरें

Congress और CPI(M) बंगाल में भाजपा की मदद कर रहे, टीएमसी मजबूती से लड़ेगी : Mamata Banerjee

Tesla के मालिक Elon Musk अचानक चीन पहुंचे, प्रधानमंत्री Li Qiang से की मुलाकात

Pilibhit नगर कोतवाली इलाके में तेंदुए ने घर में घुसकर चाचा-भतीजे को किया घायल

मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने Priyanka पर साधा निशाना, ‘नकली’ गांधी बताकर वोट पाने का लगाया आरोप