1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Breaking News : बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, जानें किसके खाते में आई कितनी सीट, देखें पूरी सूची

Breaking News : बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान, जानें किसके खाते में आई कितनी सीट, देखें पूरी सूची

बिहार में राजद (RJD) 26, कांग्रेस 9 और वाम दल 5 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सीटों की घोषणा के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सीपीआई (CPI) नेता रामनरेश पाण्डेय के साथ ही राजद (RJD) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, मनोज झा, अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित कई नेता मौजूद रहे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

पटना। नई दिल्ली में तीन दिनों तक मंथन के बाद आखिरकार महागठबंधन में सीट बंटवारे का शुक्रवार को ऐलान कर दिया गया है। इसके तहत बिहार में राजद (RJD) 26, कांग्रेस 9 और वाम दल 5 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सीटों की घोषणा के समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सीपीआई (CPI) नेता रामनरेश पाण्डेय के साथ ही राजद (RJD) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, मनोज झा, अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित कई नेता मौजूद रहे।

पढ़ें :- 'कांग्रेस को देश की उपलब्धियां पसंद नहीं आ रही हैं,' कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

लेफ्ट के सीट-भाकपा माले 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। इनके खाते में आरा, नालंदा  और काराकाट की सीटेें आईं हैं। वहीं सीपीआई को बेगूसराय और सीपीएम को खगड़िया की सीट मिली है। दूसरी ओर कांग्रेस को किशनगंज, कटिहार, मुजफ्फरपुर, सासाराम, पटना साहिब, समस्तीपुर, भागलपुर, पश्चिम चंपारण और महाराजगंज की सीटें मिली हैं।

वहीं, राजद (RJD) 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, वाल्मीकिनगर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका, अररिया, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, उजियारपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, हाजीपुर और पूर्णिया सीटों पर राजद अपने उम्मीदवार लड़ाएगा।

बता दें कि बताया जा रहा है कि विकासशील इंसान पार्टी (Vikassheel Insaan Party) भी महागठबंधन के नेताओं के टच में हैं और आने वाले दिनों में उनके लिए एडजस्टमेंट हो सकता है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

पढ़ें :- Arvinder Singh Lovely Resigns : आम चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...