आज की बड़ी खबरें, शाहरुख की दिलवाले से जेटली तक रहे सुर्खियां में
News Image

जानें दिन भर की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण खबरें सिर्फ़ एक पेज पर | ख़बर पिचत्तहरी ने आपके लिए चुना दिन के इन Trending Topics को, जो नही Miss करना चाहेंगे आप -

#दिल से देखेंगे दिलवाले - शाहरुख़ की दिलवाले 18 december से

शाहरुख़ खान-काजोल की जोड़ी एकबार फिर दिलो की धडकनों को बढ़ाने बड़े परदे पर आ रही है, अपने रोमांस के लिए जाने जानी वाली इस जोड़ी को लम्बे समय बाद साथ ला रहे है रोहित शेट्टी जो अपनी फिल्मो में गाडियों को उड़ाने के लिए जाने जाते है, रोहित ने फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन भी अहम किरदार निभा रहे है। दिलवाले 18 दिसंबर, शुकवार से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

#यूटोपिया - 21 mega pixel वाला फोन

राहुल शर्मा, जिनकी बहुत दिंनो से अभिनेत्री आसिन के साथ रोमांस की खबरे चल रही है उनकी मोबाइल निर्माता कंपनी YU ने बाज़ार में अपना नया सेट उतार दिया है, जिसे नाम दिया गया है “YU-यूटोपिया”। 5.2 इंच स्क्रीन, 4gb RAM, 21 mega pixel rear camera और 8 mega pixel front camera, एलुमिनियम बॉडी फ़ोन की कुछ खासियते है। 24,999 रु की कीमत वाले इस फ़ोन की एडवांस बुकिंग amazon india पर शरू हो चुकी है।

#DDCAhauntsJaitley - बड़ी जेटली की मुश्किलें

13 साल तक दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे, भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली पर दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन में रहते वित्तीय गड़बड़ी करने का आरोप लग रहा है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि सीबीआई की रेड मुख्यमंत्री कार्यालय में रखी अरुण जेटली पर चल रही जाँच की फाइलो को देखने के लिए की गयी थी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अब वित्त मंत्री अरुण जेटली का इस्तीफा मांग रही है।

#अक्षयइनरोबोट2

दक्षिण के सुपरस्टार रजनीकांत की सुपरहिट फिल्म रोबोट के दुसरे पार्ट रोबोट-२ में विलेन की भूमिका निभाने के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार को लिया गया है। बहुत दिलचस्प होगा ये देखना कि अपने-अपने तरीके के एक्शन के लिए लोकप्रिय ये दोनों सुपरस्टार एकसाथ बड़े परदे पर क्या नया रंग जमाते है।

#एकयोद्धाकीकहानी- बाजीरावमस्तानी

रणवीर सिंह- दीपिका पादुकोण की जोड़ी जो अपने असल जीवन में चल रहे प्यार और रोमांस के लिए काफी वक़्त से चर्चा में रही है, वो राम लीला के बाद एक बार फिर दर्शको को रोमांचित करने बड़े परदे पर आ रही है। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म “बाजीराव मस्तानी” मराठा पेशवा बाजीराव के जीवन पर आधारित है। बाजीराव मस्तानी, शाहरुख़ खान-काजोल की दिलवाले के साथ ही 18 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।

#क्याकूलहैहम3

एडल्ट कॉमेडी फिल्म क्या कूल है हम का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। तुषार कपूर और आफताब शिवदासानी द्वारा अभिनीत इस फिल्म में दोनों अभिनेता पोर्न स्टार की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। अभिनेत्री मंदना करीमी मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में है।

#सुंदरपिचाईभारतमें

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने आज दिल्ली के श्रीराम कॉलेज में लेक्चर दिया इस इवेंट का नाम रखा गया था “गूगल फॉर इंडिया”,यहाँ गूगल के सीईओ ने बताया की कैसे गूगल भारत में रेलवे स्टेशनो को वाई-फाई से जोड़ने जा रही है, गूगल जो दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है उसके सीईओ के रूप में एक भारतीय का कार्य करना ये पुरे भारत के लिए गर्व की बात है।

#दिल्लीमेअफ्स्पालगानेकीमांग

भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रमन्यम स्वामी ने को दिल्ली में अफ्स्पा लगाने की मांग की है। आपको बता दे कि 19 दिसंबर को नेशनल हेराल्ड केस की दिल्ली में सुनवाई होनी है, जिसमे सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी को पेश होना है। सोनिया और राहुल ने अभी तक बैल बांड नहीं भरा है और ऐसा लग रहा है कि वो दोनों जेल जा कर भाजपा के खिलाफ एक नयी रणनीति अपनाना चाहते है, इस सब को देखते हुए स्वामी ने कहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली में उत्पाद मचा सकते है इसलिए आर्मी को बुला कर दिल्ली में अफ्स्पा लगा देना चाहिए।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मैं अपने लिए नहीं लड़ सकी : वसुंधरा राजे ने तोड़ी चुप्पी, षड्यंत्रकारियों को दी कड़ी चेतावनी

Story 1

भोपाल AIIMS का शर्मनाक वीडियो: NICU में चूहों का आतंक, क्या मासूमों की जान सुरक्षित है?

Story 1

दूसरी वंदे भारत स्लीपर का ऐलान: दिल्ली-बिहार को पछाड़कर इन दो महानगरों की खुली किस्मत!

Story 1

आखिरी बार गुनगुनाती थीं आशा ताई: स्वर कोकिला के निधन से देश स्तब्ध

Story 1

सीएसके की जीत पर विवाद का साया: ट्रिस्टन स्टब्स के ग्लव्स बदलने पर अंपायर से भिड़ा दिल्ली का खेमा

Story 1

हवाई हमलों को दी मात: ईरान ने 40 घंटों में खड़े कर दिए तबाह हुए रेलवे पुल

Story 1

अर्शदीप सिंह का खास कनेक्शन: क्या पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ है रिश्ता?

Story 1

हैरतअंगेज! मार्को यान्सन ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन कैच, ईशान किशन भी रह गए दंग

Story 1

US-Iran Peace Talks: इस्लामाबाद में फिसली शांति की उम्मीद, इन 5 कारणों से परवान नहीं चढ़ सका समझौता

Story 1

संजू सैमसन का तूफान और ओवरटन की घातक गेंदबाजी: चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से हराया