
इस साल के सबसे बड़े सवाल के बारे में तो देश का बच्चा बच्चा जानता है | इतना ही नहीं एक रिकॉर्ड की मानें तो यह प्रश्न इस साल देश का सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला प्रश्न बन चुका है , जिसका जवाब अब तक न किसी को मिला है और ना कोई जानता है| मगर हाँ 2016 में जरूर भारत के इस सबसे बड़े प्रश्न का उत्तर मिल सकता है | जी हाँ हम बात कर रहे हैं इसी सवाल की कि " कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा " |मालूम हो कि 2015 की सबसे बड़ी हिट फिल्म `बाहुबली` में अप्रत्याशित तरीके से पता चलता है कि माहिष्मती साम्राज्य के सेनापति कटप्पा ने महावीर, महाशक्तिशाली बाहुबली को मार डाला था | दरअसल कटप्पा की मौत पर ही फिल्म बाहुबली का पहला भाग खत्म हुआ है और अब इसका राज अगले साल दूसरे भाग में खुलेगा। पर इसे लेकर सोशल मीडिया में खूब चुटकुले बने ; जैसे
1. कटप्पा ने बाहुबली को इसलिए मारा क्योंकि, बाहुबली के पास व्यापमं घोटाले के सबूत थे।
2. बाहुबली ने कटप्पा से पूछ लिया था, ‘मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है?’
3. युवराज सिंह के पिता योगराज का कहना है कि बाहुबली को कटप्पा ने नहीं धोनी ने मारा है, मैंने अपनी आंखों से देखा है।
4. क्योंकि, बाहुबली ने अपने महल में शौचालय नहीं बनवाया था। जहां सोच वहां शौचालय।
5. क्योंकि, बाहुबली ने कटप्पा के मोबाइल को OLX पर बेच दिया था। उसने उसी का बदला लिया।
6. बाहुबली लगातार कटप्पा को candy crush की request भेजता था।
7. क्योंकि, बाहुबली ने कटप्पा से कहा था ‘Engineering कर लो बहुत स्कोप है।’
इस फिल्म का प्रदर्शन 10 जुलाई 2015 को 4 हज़ार से अधिक सिनेमाघरों में किया गया। तेलुगू और हिन्दी के ट्रेलर को 10 लाख से अधिक लोगों ने देखा। इस ट्रेलर को 24 घंटों में फ़ेसबुक पर 1.50 लाख लोगों ने देखा और 3 लाख ने पसंद किया व 2 लाख लोगों ने इसे साझा किया।फ़िल्म की कुछ खास बातों में से एक रही इस फिल्म में चित्रित कालकेय कबीले द्वारा बोली जाने वाली किलिकिलि नामक एक कृत्रिम भाषा जिसका निर्माण मधन कर्की ने लगभग 750 शब्दों और 40 व्याकरण के नियमों द्वारा किया। भारतीय फ़िल्म के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब किसी फ़िल्म के लिए एक नई भाषा का निर्माण किया गया हो| फिल्म में लड़ाई के दृश्यों के प्रत्येक दृश्य को ध्यान से बनाया गया था और यह इस फिल्म के मुख्य आकर्षण हैं| एक विशेष दृश्य के लिए, पीटर हेन ने 2000 लोगो और हाथियों को आसपास दिखाया है|
बाहुबली ने पहले ही दिन देश विदेश मे 60-70 करोड़ कमाने वाली भारत की पहली फिल्म का दर्जा प्राप्त किया । बाहुबली ने पहले सप्ताह के अंत तक में भारतीय रुपया250 करोड़ (US$51.5 मिलियन) की कमाई की। यह चौथी सबसे बड़ी फिल्म है, जिसने तीन दिन में ही 162 करोड़ की कमाई की है | यह भी अपने आप में एक रिकॉर्ड है कि किसी फिल्म का फिल्मांकन इस प्रकार से किया गया कि उसके रहस्यों की चर्चा इतने बड़े स्तर पर इतने अधिक लोगों द्वारा की गई | यह सिर्फ हास्य का बिंदु नहीं है बल्कि फिल्म की सफलता दर्शाती है, और हो न हो इस सवाल ने इसके अगले भाग को बनने से पहले ही सुपर हिट करा दिया है | अब बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा ये तो 2016 में पता चलेगा फिर भी यदि आप में किसी को पता चले तो हमे जरूर बताइयेगा |
इस्लामाबाद वार्ता फेल: ईरान ने नकारीं अमेरिकी शर्तें, ट्रंप ने चीन को दी सख्त चेतावनी
मध्य-पूर्व में युद्ध का खतरा: इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पूरी तरह विफल
IPL 2026: संजू सैमसन का आतिशी शतक और ओवरटन की घातक गेंदबाजी, चेन्नई ने दिल्ली को दी मात
IPL 2026: क्या फिक्सिंग के घेरे में वैभव सूर्यवंशी? डगआउट में फोन के इस्तेमाल ने मचाया बवाल
मैं अपने लिए नहीं लड़ सकी : वसुंधरा राजे ने तोड़ी चुप्पी, षड्यंत्रकारियों को दी कड़ी चेतावनी
नमाज पढ़ने गए दुकानदार, शातिर चोर ने पलक झपकते ही साफ किया गल्ला
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फेल: 21 घंटे की मैराथन बैठक के बाद खाली हाथ लौटे जेडी वेंस
किसान सिर्फ 25 दिन काम करते हैं : वायरल वीडियो का सच, क्या सीएम भजनलाल के बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया?
डिजिटल युग में सहेजेंगे प्राचीन ज्ञान: छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ पांडुलिपि संरक्षण अभियान
भाजपा का 3000 रुपए का वादा पोंजी स्कीम , बंगाल में महिला वोट बैंक के लिए सियासी जंग तेज