क्रिसमस ट्री अर्थात क्रिसमस वृक्ष का क्रिसमस के मौके पर विशेष महत्व है। क्रिसमस ट्री ,जिस पर क्रिसमस के दिन बहुत सजावट की जाती है, एक सदाबहार वृक्ष है जो डगलस, बालसम या फर का पौधा होता है | फर के अलावा लोग चैरी के वृक्ष को भी क्रिसमस ट्री के रूप में सजाते थे। अगर लोग क्रिसमस ट्री को लेने में सक्षम नहीं होते थे तब वे लकड़ी के पिरामिड को एप्पल और अन्य सजावटों से इस प्रकार सजाते थे कि यह क्रिसमस ट्री की तरह लगे क्योंकि क्रिसमस ट्री का आकार भी पिरामिड के जैसा ही होता है।
यूं तो इसके कारण के कोई दृढ प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं फिर भी माना ये जाता है कि प्राचीनकाल में
रोमनवासी फर के वृक्ष को अपने मंदिर सजाने के लिए उपयोग करते थे। यूरोप के लोग भी सदाबहार
पेड़ की मालाओं, पुष्पहारों को जीवन की निरंतरता का प्रतीक मानते थे इसलिए ये लोग सदाबहार पौधों - पत्तियों से घरों को सजाते थे। उनका विश्वास था कि इन पौधों को घरों में सजाने से बुरी आत्माएं दूर
रहती हैं। यूं तो सदियों से सदाबहार फर को क्रिसमस ट्री के रूप में सजाने की परंपरा रही है। लेकिन
यीशू को मानने वाले लोग इसे ईश्वर के साथ अनंत जीवन के प्रतीक के रूप में सजाते हैं।
क्रिसमस ट्री सजाने की परंपरा की शुरुआत कई सदी पूर्व उत्तरी यूरोप से हुई , मगर माना जाता है कि इसे सजाने की प्रथा की शुरुआत प्राचीन काल में मिस्रवासियों, चीनियों या हिबू्र लोगों ने की थी। । पहले के समय में क्रिसमस ट्री गमले में रखने की जगह छतों से लटकाए जाते थे।
क्रिसमस ट्री को लेकर एक कहानी बहुत मशहूर है- हुआ यूं कि एक बार क्रिसमस पूर्व की रात में जब सर्दी कड़ाके की थी और बर्फ गिर रही थी ऐसे में एक बहुत छोटा सा बालक घूमते हुए अपने घर से दूर निकल जाता है। उस खोये हुए बच्चे को जब ठंड लगती है तब ठंड से बचने के लिए वह उपाय तलाश करता है तभी उसको एक झोपड़ी दिखाई देती है। उस झोपड़ी में एक लकड़हारा रहता था जो तब अपने परिवार के साथ अलाव ताप रहा था। वह छोटा बच्चा दरवाज़ा खटखटाता है । लकड़हारा दरवाज़ा खोलता है और बालक को ठंड में ठिठुरता देख अंदर बुला लेता है। उसकी पत्नी उस बालक को दुलार कर खाना खिलाती है और अपने सबसे छोटे बेटे के साथ उसे सुला देती है। क्रिसमस की सुबह लकड़हारे और उसके परिवार की नींद स्वर्गदूतों के गायन स्वर से खुलती है और वे देखते हैं कि वह छोटा बालक यीशु मसीह के रूप में बदल गया है। यीशु बाहर जाते हैं और फर वृक्ष की एक डाल तोड़कर उस परिवार को धन्यवाद कहते हुए देते हैं। तभी से प्रत्येक ईसाई परिवार अपने घर में फर की पत्तियों वाला क्रिसमस ट्री सजाता है।
क्या आपने सुनी हैं क्रिसमस से जुडी ये कहानियाँ: क्यों होता है 25 दिसंबर
धूप में तपती बच्ची की पुकार: स्कूल बना दें, तकलीफ होती है
ट्रंप का सनसनीखेज दावा: भारत-पाक संघर्ष में मार गिराए गए थे पांच लड़ाकू विमान!
रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान की जीत, सलामी बल्लेबाज की धीमी पारी इंग्लैंड को ले डूबी!
स्मृति मंधाना का जन्मदिन मनाने इंग्लैंड पहुंचे बॉयफ्रेंड, टीम इंडिया ने मिलकर मनाया जश्न!
जन सुराज के प्रशांत किशोर आरा में हुए घायल, इलाज के लिए पटना रवाना
भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता: पांचवां दौर समाप्त, टैरिफ पर टकराव बरकरार
सीरिया में छिड़ा महासंग्राम: US और SDF के खिलाफ कबीले ने बनाई अकीदत आर्मी , शहरों में घुसी
हंसते-खेलते जल्लाद की मौत, गाजीपुर में रील बनाने का शौक बना जानलेवा!
भारत के बिना चीन का काम नहीं!
राजस्थान कांग्रेस में नई टीम का गठन: प्रकोष्ठ अध्यक्षों और ब्लॉक प्रेसिडेंट की नियुक्ति