
हर साल की तरह इस साल भी 31 दिसंबर की रात को पूरे विश्व में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन युवा, बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं पार्टी में मशगूल रहती हैं। खासकर युवाओं को इस दिन पार्टी करने से कोई नहीं रोक सकता |मगर ख़ास बात ये भी है की हर साल न्यू ईयर पार्टी के दौरान होने वाले हास्दसों की संख्या बढ़ती जाती है | ऐसे में जरूरी है कि हम कुछ ख़ास बातों का ख्याल रखें जिससे न हमारी पार्टी का रंग फीका पड़े और ना जिंदगी का ; आज हम आपको बताने आ रहे हैं वे सावधानिया जिन्हे आप न्यू ईयर नाईट में याद रखें , ताकि होने वाली आम समस्याओं से बचा जा सके:
ये बात दोनों के लिए लागू होती है चाहे वह लड़का हो या लड़की ,न्यू इयर पार्टी में लगभग सभी लोगों को ड्रिंक करना पसंद होता है। हालांकि, यह कोई चाहता नहीं कि वह हैंगओवर हो जाए। मगर दोस्तों की जिद हो या जोश , कई युवा इसका शिकार हो जाते हैं और गलतियां करते हैं, यदि आपको हैंग ओवर होने से बचना है तो पार्टी में जाने से पहले 2 से 3 गिलास गर्म पानी पिए। इससे आप डिहाइड्रेशन से बचे रहेंगे। ऐसा करने से पार्टी में आप हैंगओवर होने से भी बचे रहेंगे। पार्टी में लाइट ड्रिंक लें।
पार्टी में ब्रांडी जैसे हैवी ड्रिंक लेने से बचें।
खाली पेट ड्रिंक ना करें। ड्रिंक के दौरान हल्का खाना लेते रहें।
दो ड्रिंक को मिलाकर न पियें । अगर आपने ऐसा किया तो आपको हैंगओवर होने से कोई नहीं बचा सकता है।
ड्रिंक की जगह जूस और सॉफ्टड्रिंक-सोडा पी सकते हैं।
कॉकटेल बनाकर पीने से बचें।
न्यू ईयर नाइट पर ये बिलकुल न करें , इसे लेकर पुलिस विभाग काफी सख्त और नाराज़ रहता है | लड़के बाइक्स का गैंग बनाकर आवारागर्दी करते हैं, जिसे लेकर सबसे ज्यादा घटनाएं होती हैं ; याद रखिये आप एक सभ्य देश के वासी हैं जहां ऐसी हरकतें करके औरों के लिए परेशानी ना बनें |
यूं तो महिलाओं की स्वतंत्रता पर कोई भी सवाल नहीं है फिर भी ये ख्याल आपको खुद रखना है की लड़के अपनी रक्षा करने के लिए ज्यादा सक्षम होते हैं, वहीँ आपको अपनी सुरक्षा के लिए सावधानी खुद बरतनी होती है; इसलिए
पार्टी से घर जाते वक्त उसी साधन का इस्तेमाल करें जो सबसे ज्यादा भरोसेमंद हो, और जो भी साधन आप करें उसकी सूचना किसी घर बैठे विश्वासपात्र को अवश्य दें यदि आपका साथी किसी बाइक गैंग का हिस्सा है तो उसके साथ बिलकुल ना जाएँ आप पूरी आज़ादी से पार्टी करें मगर चाहे कितना ही विश्वास पात्र दोस्त क्यों न हो , सुनसान रास्ते की तरफ न जाएँ
कोशिश करें कि पार्टी स्थल में भीड़ के आसपास ही रहें, ध्यान रखें कोई भी पार्टी आपकी सुरक्षा से ज्यादा जरुरी नहीं
CUET PG 2026: बच्चा है तू, परेशान ना हो... - NTA का फिल्मी अंदाज में आंसर-की पर बड़ा अपडेट
पत्नी के सामने पति के साथ सरेआम शर्मनाक हरकत, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गए लोग
अंतिम संस्कार में हुआ बड़ा खुलासा: एक ही शख्स की दो गर्लफ्रेंड्स के बीच ताबूत के पास छिड़ी जंग
IPL 2026 में फिक्सिंग का साया? ललित मोदी के सनसनीखेज खुलासे से मचा हड़कंप
# बंगलूरू: डिलीवरी बॉय पर हमला कर रहे गुंडों को भीड़ ने सिखाया सबक, वीडियो देख लोग बोले- यही है असली हिम्मत
बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल: शिवराज सिंह चौहान संभालेंगे नए सीएम चुनने की कमान
क्या युजवेंद्र चहल ने सड़क पर फेंकी जलती सिगरेट? वायरल वीडियो ने मचाया बवाल
जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार अपडेट: बाहरी खजाने की लिस्टिंग पूरी, अब भीतरी खजाने पर टिकीं निगाहें
CSK बनाम DC: संजू सैमसन का येलो अवतार, 5 साल बाद शतक से तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड
क्या 14 अप्रैल को तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? शिवराज सिंह चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी