हैवानियत का चरम : क्या हुआ ISIS के चंगुल से भागी इन दो लड़कियों के साथ
News Image

ISIS द्वारा बलात्कार के नियम बनाने की खबर हमने आपको बताई ही थी, मगर अब सामने आयी है ऐसी खबर जिसे सुनकर ISIS के प्रति आप की घृणा सौ गुनी बढ़ जायेगी। जी हाँ ये खबर है उस लड़की की जो ISIS का हवशी चेहरा देख कर आई है, उस लड़की की आपबीती आप भी सुनिए और तय कीजिये कि ISIS कितना घिनौना समूह है :

कुख्यात आतंकी संगठन ISIS के चंगुल से छूट कर आई एक 21 साल की लड़की ने अपनी दर्दनाक दास्तां बयान की है। इस लड़की ने बताया कि उसको ISIS द्वारा सेक्स गुलाम की तरह इस्तेमाल किया जाता था।

यजीदी समुदाय से होने के कारण नाडिया मुराद को आईएस के लड़ाकों द्वारा उत्तरी इराक के कस्बे सिनजार से अगवा कर लिया गया और फिर अपनी समूह में सेक्स गुलाम की तरह इस्तेमाल किया गया। नाडिया ने बताया कि वह उन हजारों महिलाओं और बच्चों में शुमार थी जिन्हें यौन दास के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। नाडिया के अपनी आपबीती में कहा कि `जब ISIS हमारे गांव में घुसा तो उसके लोगों ने बच्चों, बूढ़ों और युवाओं को बेरहमी से मारना शुरू कर दिया। दूसरे दिन उन्होंने बूढ़ी महिलाओं को मारा और जवान लड़कियों को अपने साथ मोसुल ले गये। वहां हमने देखा हजारों यजीदी महिलाओं को दरिंदों के लिए सौंप दिया गया।`

जानवरपन की हद :

मशहूर `द मिरर` में छपी रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा है कि- `वहां मैं प्रार्थना कर रही थी कि मुझे किसी बड़े दरिंदे के बजाय किसी कम उम्र वाले को दिया जाए, लेकिन वह मेरी जिंदगी के सबसे खतरनाक और बुरे लोगों में से एक था। डाएश में हमें बलात्कार से पहले नमाज़ करने को कहा जाता था। वहां हमारी स्थिति जानवरों से भी बदतर थी। कई सारे लोग एक साथ हमारे साथ सेक्स करते थे। उन्होंने वो सब किया जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।`

नाडिया ने आगे कहा कि- `उनकी तथाकथित शरिया अदालत में उनके पास हमारे नाम और उन दरिंदों के नंबर होते थे जिन्हें हमें सौंपा गया था। जब भी वे हमारे साथ वक्त बिताना चाहते थे, वे हमें बुलाते थे और बेच देते थे, मैं इस्लाम के नाम पर किये जा रहे आतंकवाद का शिकार हुई हूं। ये सभी अपराध इस्लाम के नाम पर किये गये।" हालांकि बाद में किसी तरह नाडिया अपने मालिक से छूटकर भागने में सफल हुई और रिफ्यूजी की तरह लंदन में पनाह पायी

आगे पढ़िए क्या हुआ उस लड़की के साथ जो खुद ISIS की सदस्य थी

ISIS की शिकार सिर्फ नाडिया जैसी अपह्रत लडकियां ही नहीं हैं , बल्कि वे लड़कियां भी हैं जो खुद ISIS ज्वाइन करती हैं । खबर है कि ISIS की पोस्टर गर्ल 17 साल की समरा केसिनोविक की बलात्कार के बाद पीट पीटकर हत्या कर दी है। ये तब हुआ जब समरा सीरिया में आतंकियों के चंगुल से भागने की कोशिश कर रही थी । इसकी खबर लगते ही आतंकियों ने उसके साथ वहशियाना हरकत की और पीट पीट कर मार डाला । मालूम हो कि 17 साल की समरा केसिनोविक और 16 वर्षीय सबीनी सेलेमोविक अप्रैल 2014 में ऑस्ट्रिया से अचानक लापता हो गयीं थी ।

बाद में पता चला कि समरा अपनी दोस्त सबीना के साथ भागकर ISIS की आतंकी गतिविधियों से जुड़ी थी। इसके बाद वे दोनों ISIS की पोस्टर गर्ल के तौर पर नजर आती थीं। पिछले दिनों समरा की एक फोटो भी सामने आई थी जिसमें वह आतंकियों के साथ एके-47 लिए खड़ी थी । बताया जाता है कि वह ISIS के लिए लड़ाकों की भर्ती भी करती थी।

खबरों के अनुसार रक्का से भागकर आई ट्यूनीशिया की महिला ने दोनों के मारे जाने की जानकारी दी है। यह महिला समरा और सबीना के साथ रहती थी।

नीच ISIS का एक और कुकृत्य हुआ उजागर: दासियों से बलात्कार के भी बनाये नियम

भारत की 15 सबसे हसीन अभिनेत्रियां

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

36 गेंद में 59 रन का तूफानी खेल, फिर भी मैदान से बाहर क्यों आए आयुष म्हात्रे? जानिए सच

Story 1

सुरों की मल्लिका आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, फैंस के बीच चिंता की लहर

Story 1

संजू सैमसन का तूफान और ओवरटन की घातक गेंदबाजी: चेन्नई ने दिल्ली को 23 रनों से हराया

Story 1

पत्नी के सामने पति के साथ सरेआम शर्मनाक हरकत, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गए लोग

Story 1

इस्लामाबाद वार्ता फेल: ईरान ने नकारीं अमेरिकी शर्तें, ट्रंप ने चीन को दी सख्त चेतावनी

Story 1

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फेल: 21 घंटे की मैराथन बैठक के बाद भी क्यों नहीं बनी बात?

Story 1

होर्मुज स्ट्रेट में आर-पार की जंग: अमेरिकी जहाजों की एंट्री पर ईरान की धमकी, ट्रंप का बड़ा ऐलान

Story 1

समय रैना के रोस्ट पर अमिताभ का तंज? इंटरनेट के शोर पर सदी के महानायक ने तोड़ी चुप्पी

Story 1

क्या 15 साल के वैभव सूर्यवंशी जल्द पहनेंगे टीम इंडिया की जर्सी? IPL चेयरमैन ने की बड़ी वकालत

Story 1

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता बेनतीजा: 21 घंटे की मैराथन बैठक के बाद खाली हाथ लौटे जेडी वेंस