नए साल की धमाकेदार शुरुआत, हुआ पहला घोटाला :जानिये कौन है ये नया लुटेरा
News Image

शुक्रवार को सी बी आई ने 45 हजार करोड़ रुपये के पोंजी घोटाले में पर्ल समूह कम्‍पनियों के अध्‍यक्ष निर्मल सिंह भांगू को गिरफ्तार कर लिया है । पर्ल्स ग्रुप के संस्थापक निर्मल सिंह भंगू को धोखाधड़ी के आरोप में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया है , साथ ही पीएसीएल के एमडी सुखदेव सिंह, गुरमीत सिंह, सुब्रत भट्टाचार्य को भी पोंजी स्कीम केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है । रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएसीएल और इसके प्रमोटर रहे निर्मल सिंह भंगू के खिलाफ ईडी और सीबीआई लगातार शिकंजा कस रहे थे। गौरतलब है कि पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांड्रिंग रोकथाम कानून के तहत देश भर में कई शहरों में पीएसीएल के दफ्तरों पर छापे मारे थे । जिनमें दिल्ली, मुंबई, मोहाली, चंडीगढ़ और जयपुर आदि शामिल थे

सूत्रों के अनुसार आरोप ये है कि पीएसीएल ने रीयल एस्टेट प्रोजेक्ट के नाम पर बिना पूंजी बाजार नियामक की मंजूरी लिए सामूहिक निवेश योजनाएं यानी पोंजी स्कीम चलाई थीं। जिसके जरिये निवेशकों से करीब 45 हजार करोड़ रुपये जुटाए गए ।

सन् 2015 में सीबीआई की एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने पीएसीएल के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज किया था । इसके बाद इनके खिलाफ जांच शुरू कर दी गयी ।

क्या क्या घोटाला किया ?

सीबीआई द्वारा की गयी जांच में खुलासा हुआ कि 45 हजार करोड़ रुपये निवेशकों से जमा किये गए। कुल मिला कर पांच करोड़ निवेशकों की रकम जमा की गई। रकम का एक बड़ा हिस्सा विदेश पहुंचा दिया गया। निवेशकों की रकम को निजी हित के लिए प्रयोग किया गया। इसी रकम से ऑस्ट्रेलिया में कारोबार शुरू किया।

किस किस को लूटा ?

45 हज़ार करोड़ की रकम पूरे देश के निवेशकों से लूटी गई जिनमें महाराष्ट्र के 61 लाख निवेशक, राजस्थान के 45 लाख निवेशक, तमिलनाडु के 51 लाख निवेशक, यूपी के 1.30 करोड़ निवेशक, हरियाणा के 25 लाख निवेशक शामिल थे

कैसे कैसे लूटा गया ?

खुलासे में पता चला है कि ये नेटवर्क बहुत बड़े पैमाने पर बड़ी ही विविधताओं से चलाया गया

गुजरात : सूरत गोल्ड घोटाला: कुल 120 करोड़

भीलवाड़ा के अभिनव गोल्ड ने सूरत में 20,000 लोगों को दो साल के लिए 6,000 रु. जमा करने की एवज में 1.72 लाख रु. लौटाने का झांसा दिया और रकम गायब की

स्पीक एशिया ऑनलाइन घोटाला : कुल 2300 करोड़

मुंबई के रामनिवास पाल और राम सुमिरन पाल भाइयों ने एक ऑनलाइन सदस्यता योजना शुरू की जिसमें लोगों को रिवार्ड पॉइंट सिस्टम के जरिए कमाई का लालच दिया गया और ठगा गया

बंगाल: श्रद्धा घोटाला : कुल 2640 करोड़

चेयरमैन सुदीप्त सेन और उसके साथियों ने चिट फंड घोटाले की तर्ज पर लोगों से प्लॉट, फ्लैट या आर्थिक फायदे के लिए एडवांस रुपया जमा करवाया

स्टॉक गुरु इंडिया घोटाला : कुल 500 करोड़

उल्हास प्रभाकर और उसकी पत्नी रक्षा खेरे ने दो लाख इन्वेस्टर्स को हर महीने 20 प्रतिशत कमाई का झांसा देकर फंसाया

टीवीआई एक्सप्रेस घोटाला : कुल 1500 करोड़

तरुण त्रिखा ने वेब पर एक कंपनी बनाई, जो 15000 रुपये में सदस्यता के बदले जबरदस्त नकद कमाई का लालच देती थी। जिसके जरिये कई लोगों को लूटा गया इस तरह छोटे छोटे और घोटाले करके बड़ी वारदात अंजाम दी गई

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

कागज के शेर बनाम आधुनिक हिटलर : इजरायल-तुर्की के बीच आर-पार की जंग

Story 1

1 बिलियन डॉलर दो और सबसे खूबसूरत तुर्की महिला से शादी कराओ, वरना... युगांडा आर्मी चीफ की तुर्किए को खुली धमकी

Story 1

भाजपा का 3000 रुपए का वादा पोंजी स्कीम , बंगाल में महिला वोट बैंक के लिए सियासी जंग तेज

Story 1

हवाई हमलों को दी मात: ईरान ने 40 घंटों में खड़े कर दिए तबाह हुए रेलवे पुल

Story 1

स्वर कोकिला आशा भोसले अस्पताल में भर्ती, संगीत जगत में चिंता की लहर

Story 1

पहलगाम हमले पर आतंकी का खौफनाक कबूलनामा , लश्कर कमांडर ने खोले पाकिस्तान के राज!

Story 1

आईपीएल डगआउट में फोन का इस्तेमाल: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर पर उठे गंभीर सवाल

Story 1

आईपीएल 2026: ट्रिस्टन स्टब्स के आउट होने पर बवाल, अंपायर से भिड़ा दिल्ली कैपिटल्स का खेमा

Story 1

राम चरण की पेड्डी : हॉलीवुड जैसा विजुअल और धमाकेदार अवतार, फैंस की बढ़ी धड़कनें

Story 1

मध्य-पूर्व में युद्ध का खतरा: इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पूरी तरह विफल