जहां बेटी को बचाने के लिए महिला ने गँवाई अस्मिता
News Image

नॉर्थ कोरिया के बारे में तो सभी ने सुना ही होगा , वही देश जो कि हाल ही में हाइड्रोजन बम के परीक्षण के लिए सुर्ख़ियों में है । उसी नार्थ कोरिया के राष्टाध्यक्ष की क्रूरता के किस्से आज कल काफी चर्चा में हैं। एक नॉर्थ कोरियाई मूल की सोशल एक्टिविस्ट योनमी पार्क ने अपने देश और यहां के तानाशाह की क्रूरता के दिल दहला देने वाले किस्से बयां किए हैं। जिसे सुन कर हर दिल दहल जाए, पार्क ने बताया कि नार्थ कोरिया के तानाशाह ने देश भर में क्रूरता और अन्याय की वह सीमा पार कर दी है जिसके आगे मानवता बेबस है । उसने बताया कि मौजूदा लीडर किम जोन्ग के पिता के शासन में उसकी फैमिली और उसके दोस्तों की बहुत बुरी हालत हो गई थी ।

योनमी पार्क ने बताया था कि जब वह 13 साल की थी तो उसकी मां को उसे तस्करों से बचाने के लिए खुद अपने साथ रेप की सहमति देनी पड़ी थी। इस घटना के बाद उसने अपने परिवार के साथ देश छोड़ दिया । योनमी पार्क वर्तमान में अमेरिका में रहती है और एक सोशल एक्टिविस्ट है। उसने अपने जीवन में खुद पर व परिवार पर हुए अत्याचारों पर `इन ऑर्डर टू लिव` नाम की किताब भी लिखी है।

हॉलीवुड फिल्म देखने पर मार दी गोली

पार्क ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया था कि महज़ हॉलीवुड या फिर दूसरे देशों की मूवी देखने पर भी यहां गोली मार दी जाती है । योनमी ने बताया कि एक बार उसकी दोस्त की मां ने हॉलीवुड मूवी देखी थी और कुछ दोस्तों को उस फिल्म की डीवीडी दे दी थी , सिर्फ इतनी सी बात पर उस महिला व डीवीडी पाने वाले आठ लोगों को एक साथ लाइन में खड़ा कर गोली से उड़ा दिया गया था।

न इंटरनेट, न गाने, न अंतर्राष्ट्रीय चैटिंग

पार्क ने बताया कि नार्थ कोरा दुनिया में शायद ऐसा अकेला ही देश है, जहां इंटरनेट बंद है, यहाँ गाने, किताबें, इंटरनेशनल फोन कॉल्स और वॉइस ओपिनियन पर भी पाबंदी है । नॉर्थ कोरिया के तानाशाहों की पसंद के अनुसार जीवन जीने वाले ही देश में रहने लायक हैं . और वेस्टर्न देशों के रहन-सहन और तौर- तरीकों की नकल करने वाले दंड के पात्र हैं। पार्क ने बताया कि नेताओं के भाषण के दौरान जनता को कानाफूसी करने पर भी क्रूर सजा दी जाती है। इसे वे अनुशासन का नाम देते हैं ।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इस्लामाबाद में विफल रही अमेरिका-ईरान वार्ता: 21 घंटे की मैराथन बैठक के बाद खाली हाथ लौटे जेडी वेंस

Story 1

बिहार की सियासत में खेला का संकेत: BJP दफ्तर से सम्राट चौधरी की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई हलचल

Story 1

संसद में सियासी गर्माहट के बीच दिखी सहजता , मोदी-राहुल की मुलाकात ने खींचा सबका ध्यान

Story 1

सुरों की मल्लिका ने ली अंतिम विदाई, स्वर कोकिला आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

Story 1

IPL 2026: CSK की पहली जीत से अंक तालिका में हलचल, जानें कौन सी टीम कहां है

Story 1

ईरान के लिए मसीहा बना भारत: संकट के समय भेजी मेडिकल मदद, राजदूत ने कहा- आप हैं भरोसेमंद दोस्त

Story 1

IPL 2026: चेन्नई की जीत के बाद मचा बवाल, ट्रिस्टन स्टब्स का फूटा गुस्सा; अंपायर से भिड़े दिल्ली के खिलाड़ी

Story 1

क्या 21 घंटे की बातचीत बेकार? ईरान ने ठुकराईं शर्तें, परमाणु डील पर मंडराया बड़ा खतरा

Story 1

फंगस वाला सैंडविच और बदबूदार चाट: एयर इंडिया की फ्लाइट्स में परोसा गया जहरीला खाना

Story 1

चलती बाइक पर युवती से शर्मनाक छेड़छाड़, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल