अब एटीएम से मिला करेगा लोन, बनवा सकेंगे बैंक ड्राफ्ट
News Image

मोदी सरकार की डिजिटल इंडिया योजना को पंख लगते ही जा रहे हैं, जी हाँ अब ध्यान है बैंकिंग को पूरी तरह ऑनलाइन करने की, अब आपको लोन लेने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बैंक मैनेजर या बाबू को मानना नहीं पड़ेगा। अब एटीएम भी जल्द ही बैंक की शाखाओं की तरह लोन आदि उपलब्ध कराएंगे। अभी तक आपने एटीएम का प्रयोग बस पैसा निकालने और जमा करने के लिए किया होगा, मगर बहुत जल्द आप अपने एटीएम से लोन भी पा सकेंगे,इंश्योरेंस, म्युचुल फंड की खरीद कर सकेंगे, क्रेडिट कार्ड की अर्जी भी एटीएम से दी जा सकेगी। सूत्रों की मानें तो बहुत जल्दी इस पर अमल लाया जाएगा। आरबीआई ने गुरुवार को बैंकों को अपने प्रॉडक्ट्स और सेवाओं का विस्तार एटीएम तक करने की मंजूरी दे दी है। यूं तो बैंक पहले से ही लोन, क्रेडिट कार्ड, इंश्योरेंस के ऑफर की जानकारी आदि एटीएम पर ही दे रहे हैं। मगर अब बैंक एटीएम मशीन के जरिए लोगों को लोन ऑफर भी कर सकेंगे और लोन की मंजूरी भी दे सकेंगे। इतना ही नहीं लोन मंजूर हो जाने पर उपभोक्ता उसी एटीएम से तत्काल लोन राशि निकाल भी सकेंगे। अब आप अपने एटीएम पर जायेंगे। स्क्रीन पर लोन एप्लायी करेंगे, वहीं पर फॉरमेलिटीज पूरी करेंगे और लोन की रकम आपके हाथ में होगी। इतना ही नहीं यूजर्स अब बैंक ड्राफ्ट भी एटीएम के जरिए बनवा सकेंगे।

सूत्रों के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक ने एटीएम को बंधन मुक्‍त कर दिया है। भारत सरकार और रिजर्व बैंक अब नागरिकों को डिजिटल इंडिया में हर एक सुविधा ऑनलाइन देने की कोशिश में है। जिसके अनुपालन में अब एटीएम यूजर्स को कई सारी सुविधाएं एटीएम में मिलेगी ।

कोई धोखा नहीं, मिलेगी पूरी सुरक्षा

हालांकि इन सब सुविधाओं को मंजूरी देने के साथ ही रिजर्व बैंक ने बैंकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि ग्राहकों के साथ इन एटीएम में किसी तरह का धोखा नहीं हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की जाए, सिर्फ यही नहीं इसकी समय समय पर जांच करना भी बैंकों की जिम्‍मेदारी होगी। सूत्रों के मुताबिक आरबीआई ने कई दिग्गज निजी बैंकों की ओर से मिले प्रस्ताव के बाद यह फैसला लिया है।

शाखाओं में लगे एटीएम में नहीं मिलेगी यह सुविधा

रिजर्व बैंक ने यह भी साफ कहा है कि बैंक परिसर में लगे एटीएम में ये सुविधाएं नहीं मिलेगी। रिजर्व बैंक अधिकारियों की मानें तो देश में एसबीआई के करीब 47,857 एटीएम, आईसीआईसीआई बैंक के 13,088 एटीएम, एक्सिस बैंक के 12,440 एटीएम और एचडीएफसी बैंक के 11,795 एटीएम लगे हैं। जिनमें लगभग आधी संख्‍या में एटीएम बैंक शाखाओं में लगे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अल नीनो का संकट: शिवराज सिंह चौहान ने 10 राज्यों को दिए सुरक्षा के निर्देश, बनाई जाएगी आकस्मिक योजना

Story 1

हां, हम इंस्टाग्राम पर सबसे फेमस हैं! G7 समिट में फिर छाया मेलोडी का जादू

Story 1

गोल के बाद गन-फायर सेलिब्रेशन: ईरानी फुटबॉलर मोहम्मद मोहेबी का अंदाज बना विवाद की जड़

Story 1

FIFA वर्ल्ड कप 2026: छठे दिन मेसी और रोनाल्डो का जलवा, पांच बड़े मुकाबले आज

Story 1

मेरे बिना तुम्हारा वजूद मिट जाता : नेतन्याहू को ट्रंप की दो टूक, लेबनान मुद्दे पर जताई नाराजगी

Story 1

अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें: 6 दिन में तीसरी बार CID के सामने पेशी, ममता के घर मैराथन मंथन से बढ़ी हलचल

Story 1

वनप्लस का धमाका: सस्ता स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च के लिए तैयार, बदल जाएगी गेम की रणनीति!

Story 1

क्रिकेट के मैदान पर गर्माहट: जब वैभव सूर्यवंशी की तरह आपा खो बैठे ये दिग्गज भारतीय खिलाड़ी

Story 1

पीएम मोदी के सामने हरीश साल्वे ने रखा था भारत इनोवेट्स 2026 का आइडिया, जानें कैसे बदल गई पूरी तस्वीर

Story 1

दिल्ली-नोएडा और फरीदाबाद जाने वाले हो जाएं सावधान: आश्रम चौक पर 3 दिन का भारी ट्रैफिक अलर्ट