भारत में शायद ही कोई टीवी दर्शक ऐसा हो जो इस किरदार से परिचित न हो, बिट्टू की बिंदास दादी हर शख्स के लिए एक यादगार पात्र है। मशहूर फैमिली शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अपनी बेबाक अदा से दर्शकों के चहेती बन जाने वाली `बिट्टू की दादी` अब हमें कभी नज़र नहीं आएगी। जी हाँ इस चरित्र को निभाने वाले अली असगर ने आगे और ये भूमिका करने से इंकार कर दिया है। उनके दादी वाले किरदार की वजह से उन्हें पसंद करने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ गई, लेकिन अब उनका कहना है कि वह इस रोल से बुरी तरह से पक चुके हैं।

की` से लेकर `जिनि और जीजू ` तक में अपनी अदाकारी से दर्शकों के चहेते बने अली असगर की लोकप्रियता `कॉमिडी नाइट्स विद कपिल` के बाद से चरम पर पहुंच चुकी है वे इस शो के लिए पिछले तीन साल से दादी की भूमिका में नज़र आते रहे हैं और आने वाले हर मेहमान के गालों पे चुम्मियाँ जड़ते रहते थे। मगर उनके चाहने वालों को ये सुनकर काफी निराशा हुई होगी कि वे आगे इसे जारी नहीं रखेंगे , हालांकि कुछ भी सदा के लिए नहीं होता है मगर बिट्टू की दादी को हर कोई मिस करेगा।

इतना ही नहीं अली का कहना है कि वे अपने इस किरदार को दोबारा कभी निभाना नहीं चाहते। उन्होंने कहा, `मैं अब दादी का किरदार नहीं निभाना चाहता। मुझे पता है कि कपिल एक शो लेकर आ रहा है, लेकिन इस रोल से अब मेरा मन भर चुका है। बताते हैं कि अली अब अपना ध्यान अगले टीवी शो `वो तेरी भाभी है पगले` पर लगाना चाहते हैं।
बताते चलें कि हाल ही में डेरा सच्चा सौदा की और से विवाद के चलते "कॉमेडी नाइट्स विद कपिल की पलक" किकु शारदा के साथ-साथ अली को कानूनी कार्यवाही का सामना भी करना पड़ा था ,जिसके कारण वे सुर्ख़ियों में रहे थे। हालंकि इस विवाद से उनके इस फैसले का कोई सम्बन्ध नहीं है मगर दादी के किरदार से अलग होने के कारण वे फिर से चर्चा में हैं।

अली का अपने किरदार के बारे में कहना है कि, `मुझे लगता है कि हमने इसे सही मोड़ पर लाकर खत्म किया है और किरदार को जो पाना था वह मिला। `कॉमिडी नाइट्स विद कपिल` के बाकी कलाकारों ने अलग-अलग किरदार के साथ एक्सपेरिमेंट किया, लेकिन मैं पिछले तीन सालों से दादी के रोल में ही रहा। मैं एक ही तरह के गेटअप में दिखता रहा। अब यदि यह शो किसी और चैनल पर आए तो मुझे कोई दिक्कत नहीं कि मेरा यह रोल कोई और निभाए। मैं यह बता दूं कि मेरे अंदर इसे लेकर कोई दुर्भावना नहीं होगी। `
इसके पीछे वजहें कोई भी हों मगर बिट्टू की दादी सदा के लिए दर्शों के दिल में याद बनकर रहेंगी
वैभव सूर्यवंशी से पंगा लेना पड़ा महंगा: श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर गिरी गाज, निरोशन डिकवेला भी नपे
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दौड़ने लगीं 100 नई ई-बसें: बदल गए रूट और स्टॉपेज, अब सफर होगा और भी आसान
जी7 शिखर सम्मेलन: फिर मिले मोदी-मेलोनी, मेलोडी मोमेंट पर बोले- हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर
AI से 6G तक: भारत और स्लोवाकिया की नई टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप का शंखनाद
दिल्ली-नोएडा और फरीदाबाद जाने वाले हो जाएं सावधान: आश्रम चौक पर 3 दिन का भारी ट्रैफिक अलर्ट
लाखों सपनों पर प्रहार : राहुल गांधी ने जेन-Z को दी हुंकार, कोटा से शुरू होगा सरकार के खिलाफ छात्र संग्राम
हवाहवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज का सफर: जेवर एयरपोर्ट के गर्वित किसान का वीडियो वायरल
24 साल पहले बोया था बीज, आज बना विशाल वृक्ष : अनिल अग्रवाल का भावुक सफर और 100 अरब डॉलर का विजन
तबेले में चल रही थी अचार की सड़ी फैक्ट्री: पूर्व ASI का खेल, 3400 किलो माल हुआ नष्ट
फीफा वर्ल्ड कप में इतिहास: सरप्रीत सिंह बने शुरुआती लाइन-अप में जगह बनाने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी