"अगला स्टेशन है राजीव चौक , दरवाज़े बायीं तरफ खुलेंगे , कृपया दरवाज़ों से हटकर खड़े हों "। दिल्ली वाले इस आवाज़ से भली भांति परिचित होंगे दिल्ली वालों के अलावा दिल्ली मेट्रो से सफर कर चुके लोगों ने भी ये आवाज़ें खूब सुनी होंगी । हर रोज़ मेट्रो द्वारा अपने अपने सफर पर निकलने वाले लोग इन्हीं आवाज़ों द्वारा मेट्रो में स्टेशनों की जानकारी पाते हैं, इतना ही नहीं मेट्रो में निरंतर होने वाली घोषणाओं को लोग रट भी लेते हैं । मगर क्या कभी आपने सोचा है कि ‘दिल्ली की लाइफ़ लाइन’ कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो में जान डालने वाली इन आवाज़ों के पीछे कौन हैं? नहीं न? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मेट्रो स्पीकर से आने वाली इन बेहतरीन आवाज़ों के पीछे कौन से शख्सियत हैं :

दिल्ली मेट्रों में होने वाले हिंदी अनाउंसमेंट में जो पुरुष आवाज़ आपको निरंतर सुनाई देती है, वो आवाज़ है शम्मी नारंग की :
शम्मी नारंग आईआईटी दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट हैं , वे एनाउंसर बनने के लिए IIT नहीं गए थे, मगर वहां कुछ ऐसा हुआ कि उनके करियर की दिशा ही बदल गई बताते हैं कि जब नारंग 19 वर्ष के थे तब IIT कैंपस में टहलते टहलते उनकी मुलाक़ात एक विदेशी इंजीनियर से हो गई । हुआ यूं कि उन्हें उस इंजीनियर ने माइक्रोफ़ोन के ध्वनि परीक्षण के लिए बुलाया और नारंग से कहा कि आप इस माइक्रोफ़ोन में कुछ भी कहें। जब नारंग ने अपनी आवाज़ से माइक्रोफ़ोन पर कुछ शब्द कहे, तो वह इंजीनियर उनकी चमत्कारिक आवाज़ को सुनकर हैरान रह गया, उसने पाया कि ये आवाज़ बाकी लोगों से ज्यादा प्रभावशाली है , जिसके बाद उस इंजीनियर ने शम्मी नारंग को `Voice of America` के हिन्दी विभाग में शामिल किया । दरअसल वह संयुक्त राज्य अमेरिका के सूचना सेवा (यूएसआईएस) में तकनीकी निर्देशक था।

इसके बाद शम्मी नारंग दूरदर्शन से जुड़ गए और दूरदर्शन के जाने माने एंकर रहे, शम्मी नारंग की आवाज़ का प्रभाव इस बात से पता चलता है कि , उन्हें दूरदर्शन ने 10,000 लोगों के बीच से न्यूज़ रीडर के लिए चुना था ।

डेल्ही मेट्रो के अंग्रेजी अनाउंसमेंट में जो महिला आवाज़ आप सुनते हैं, वह आवाज़ है पूर्व दूरदर्शन एंकर रिनी साइमन खन्ना की :
रिनी का करियर दूरदर्शन के प्रतिष्ठित एंकर के रूप में रहा , इनका जन्म केरल प्रदेश में हुआ था मगर चूंकि इनके पिता भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी थे, इसलिए रिनी को देश के 9 अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करनी पड़ी।

अंग्रेजी भाषा पर बेहतरीन पकड़ होने के कारण इन्होंने 1985-2001 तक दूरदर्शन में न्यूज़ एंकर के रूप में काम किया इसके बाद वे एक Voice Over Artist और एक एंकर के रूप में अभी तक सक्रिय हैं। उम्मीद यही अब दिल्ली मेट्रो में अनाउंसमेंट सुनते समय आप इन चेहरों को नहीं भूलेंगे।
आप प्रधानमंत्री बनें : जब सीएम योगी के सामने मुस्लिम महिला डॉक्टर ने रखी दिल की बात
मोदी-ट्रंप की बहुप्रतीक्षित मुलाकात : वैश्विक कूटनीति के केंद्र में भारत और अमेरिका के रिश्ते
वैभव सूर्यवंशी से पंगा लेना पड़ा महंगा: श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर गिरी गाज, निरोशन डिकवेला भी नपे
FIFA WC 2026: 68 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, एक ही दिन में चार ड्रॉ से हिला फुटबॉल जगत
G-7 में दिखा मोदी-ट्रंप का दोस्ताना अंदाज: खड़े होकर किया स्वागत, गर्मजोशी से मिलाया हाथ
वर्दी नहीं तो सल्यूट नहीं : लखनऊ में फर्जी IPS की दरोगा ने निकाली हेकड़ी, वीडियो वायरल
अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें: 6 दिन में तीसरी बार CID के सामने पेशी, ममता के घर मैराथन मंथन से बढ़ी हलचल
G7 में भारत-कनाडा की नई केमिस्ट्री: PM मोदी ने जल्द कनाडा दौरे का दिया संकेत
तबेले में चल रही थी अचार की सड़ी फैक्ट्री: पूर्व ASI का खेल, 3400 किलो माल हुआ नष्ट
श्रीलंका में जारी ट्राई-सीरीज के बीच टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, इस धाकड़ खिलाड़ी की हुई एंट्री