पिछले आलेख में हमने आपको बताया था कि ब्रेकअप के बाद लडकियां क्या करती हैं, इस बार बारी है लड़कों की। जहां तक लड़कों की आफ्टर ब्रेकअप हालत का सवाल है, तो किसी जमाने में ब्रेकअप के बाद अल्ताफ रज़ा और अगम कुमार निगम ही लड़कों के सच्चे साथी हुआ करते थे। बेवफाई और प्यार को मिथ्या घोषित करने वाले लिरिक्स कानों में अमृत की तरह पड़ा करते थे। मगर अब हालात और हैं और लड़के भी थोड़ा एडवांस हो गए हैं, अब प्यार की जुदाई जानलेवा नहीं रही, काफी सहिष्णु हो गयी है। अब प्यार में और जुदाई में काफी बदलाव आ गए हैं। साथ ही बदल गया है प्रेमियों का रिएक्शन भी।
तो आइये जानते हैं क्या हैं वो क्रियाएँ जो लड़के ब्रेकअप के बाद किया करते हैं:
ब्रेकअप चाहे लड़के की वजह से हुआ हो या फिर लड़की की वजह से। स्पीड लड़का ही पकड़ता है, टूटे दिल की भड़ास एक्सीलेटर पर ही निकलती है। रांझणा वाले धनुष को ही याद कर लो।
पंडित जी कहते हैं कि ब्रेकअप से घायल लड़का लगातार अपना मोबाइल चेक करता है कि प्रेमिका की तरफ से कोई मैसेज आया या नहीं। वह कितने भी गुस्से में क्यों न हो उसे इंतज़ार रहता है कि उसे मेसेज किया जाए।
अगर ब्रेकअप लड़के ने किया है तो वह लड़की को ब्लॉक मारने में देर नहीं लगाता। वहीं अगर लड़की ने ब्रेकअप किया हो तो लड़के की वॉल पे बेवफाई और गम की शायरियों की बाढ़ आ जाती है
दुःख भरे गाने हमेशा से आफ्टर ब्रेकअप सबसे बढ़िया थेरेपी रहे हैं , मगर आज कल के लड़के अगम - अल्ताफ के चक्कर में नहीं पड़ते, बल्कि तेज़ म्यूजिक सुनते हैं। ताकि दिमाग डाइवर्ट हो सके। कुछ सूफी नगमे भी सुनते हैं। इस समय उनमें कतई फ़िल्मी फील आ रहा होता है।
कुछ तरह के लड़के अल्कोहलिक भी होते हैं तो उनके पास ये ऑप्शन होता है। वे नशे में खो जाते हैं। या फिर बार में झूमते हैं। जो देवदास पृवत्ति के नहीं होते वे फ़िल्मी स्टाइल में देर तक शावर लेना पसंद करते हैं।
ब्रेकअप के बाद होती है समीक्षा बैठक। जिसमें जी भर के प्रेमिका की बुराइयां की जाती हैं। बेवफाई का इतिहास खंगाला जाता है। उसके बाद दोस्त निष्कर्ष निकाल कर देते हैं "उसे सच्चे प्यार की कदर ही नहीं " " वो तेरे लायक थी ही नहीं"
टूटे दिल का लड़का सीधे मातृ-पितृ भक्ति पर उतर आता है। वह जीवन के इस अखंड ज्ञान को स्वीकार कर लेता है कि जीवन में माता पिता से बढ़कर कोई और प्यार करने वाला है ही नहीं
शायद चचा ग़ालिब ने इसी अवस्था वाले लड़कों के लिए जन्म लिया था: ब्रेकअप से दुखी कुछ ख़ास प्रकार के लड़कों को शायरी पढ़ने की लत लग जाती है। अब वे उसमें क्या ढूंढते हैं ये अभी शोध का विषय है।
जिस तरह लड़के अपने भाई-बहनों को प्यार में न पड़ने की सलाह देते हैं ,वैसे ही खुद से भी वादा करते हैं कि अब कभी किसी से प्यार नहीं करना है।
दोबारा कभी प्यार में न पड़ने की कसम के बाद अगला स्टेप यही होता है। यकीन मानिए लड़कों का दूसरा प्यार भी सच्चा होता है। इन्फेक्ट लड़कों के कितने भी प्यार सच्चे हो सकते हैं।
मुंबई में मची आईफोन की लूट: स्टोर के बाहर तड़के से लगी लंबी कतारें
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: धोनी के शहर रांची से छिन सकती है टेस्ट मैच की मेजबानी, ये है बड़ी वजह
नगर निगम दफ्तर बना कुत्ता घर : निफाड में अनोखे विरोध प्रदर्शन से मचा हड़कंप
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल का रिश्ता खत्म: सगाई के 6 महीने बाद ही क्यों अलग हुए दोनों?
आईफोन 18 प्रो की दीवानगी: दिल्ली-मुंबई के स्टोर्स के बाहर रात भर डटे रहे ग्राहक
इंदौर की सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: कार में पत्नी को दूसरे के साथ देख भड़का पति
एशियन गेम्स 2026: भारत-जापान क्वार्टर फाइनल आज, जानें कब और कहां देखें फ्री लाइव मैच
अभिषेक शर्मा का तूफान : 30 गेंदों में जड़ा ऐतिहासिक शतक, रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
भारत में iPhone 18 की धूम: स्टोर के बाहर रातभर लाइन में लगे दीवाने, आज से शुरू हुई सेल
iPhone 18 Pro सीरीज की दीवानगी: मुंबई-दिल्ली में खरीदारी के लिए रात भर कतारों में डटे रहे फैंस