अक्सर लड़कियां कहती हैं कि सब लड़के एक जैसे होते हैं। बात सच भी है। लड़की कैसी भी हो लड़के फ़्लर्ट करना शुरू कर ही देते हैं। मगर कुछ लड़के ऐसे भी होते हैं जिन्हें सच में सच्चे प्यार की दरकार होती है। वे बस गर्लफ्रेंड बनाने के लिए ही लड़कियों पर फ़िदा नहीं होते बल्कि वे एक ऐसा रिश्ता चाहते हैं जो उन्हें उम्र भर साथ दे। हालंकि आज कल प्यार बस किया और छोड़ दिया की तर्ज पर चल रहा है मगर कुछ लड़के अब भी हैं जिन्हें गर्लफ्रेंड या पत्नी पूरी जिम्मेदारी से चाहिए होती है, और जिसके कदमों में वे अपनी दुनिया रख देना चाहते हैं, तो आइये जानते हैं कि अपनी प्रेमिका में क्या क्या चाहते हैं। अच्छे दिल वाले लड़के:
हर लड़का चाहता है कि उसकी प्रेमिका खूबसूरत हो। हालंकि ये अंतिम शर्त नहीं होती फिर भी प्राथमिक तौर पर खूबसूरत चेहरे ही आकर्षित करते हैं। अच्छे दिल वाले लड़के खूबसूरती के पार भी सोचते हैं।
एक अच्छा रिश्ता चाहने वाला लड़का चाहता है कि उसकी संगिनी उसके साथ एक अच्छी केमिस्ट्री लेकर चले, इसका मतलब ये है दोनों ही प्राणी एक दूसरे का मूड और प्रकृति को अच्छी तरह समझ सकें और उसी अनुसार व्यवहार व शब्दों का आदान प्रदान करें। ये आदर्श रिश्ते का अचूक तथ्य है।
कौन नहीं चाहता उसका पार्टनर उसके साथ वफ़ादार रहे। लड़कों में ये चीज़ ख़ास तौर पर देखी जाती है। वे अगर किसी को प्रेम करते हैं तो पूरा अधिकार भाव चाहते हैं। अपनी प्रेयसी को किसी के द्वारा देखा जाना भी बर्दाश्त नहीं करते
लड़के चाहते हैं , कि उनकी पत्नी या प्रेमिका ऐसी हो जो उनके फैसलों को सपोर्ट करे, और मोटीवेट करे। बात बात पर नकारात्मक सुझाव देने वाली लड़कियां लड़कों को पसंद नहीं आती
प्यार किया है तो विश्वास भी करो , हर लड़का यही कहता है। हालांकि विश्वास थोड़ी महंगी चीज़ है , इसके लिए लड़कों को भी काफी कुछ खर्च करना पड़ता है। मगर उसके बाद भी उनकी प्रेयसी उनपर अविश्वास जताए तो उन्हें बुरा लगता है।
लड़कों की इच्छा होती है कि ऐसी लड़की का साथ मिले जो सहज हो, अर्थात वो चीज़ों को बड़ा चढ़ा कर पेश करने वाली न हो। लड़कियों में ये आदत आम होती है कि जितना " क्यों - क्या - कैसे " करती हैं उतना ही घबराहट और हड़बड़ी भी प्रदर्शित करती हैं। ऐसी लड़कियों के प्रति लड़के दिल से समर्पित नहीं रह पाते
चिपकू साथी किसी को पसंद नहीं होता, अति की भली न चाहतें इस पर लागू होती हैं, हर वक़्त करने से प्यार भी बेस्वाद हो जाता है। इसलिए जरुरी है कि पार्टनर को पूरा स्पेस दिया जाए जिससे वह अपनी स्वाभाविकता न खो दे।
लड़के चाहते हैं कि लड़कियां उनसे बेपरवाह न हों, वे उन्हें जितना प्यार करें उतना ही उनकी केयर भी करें। एक वक़्त बाद अक्सर लड़कियां बेपरवाह हो जाती हैं जो कि लड़कों के लिए दिल तोड़ने वाला होता है।
अपनी फैमिली से हर कोई जुड़ा होता है, एक अच्छे दिल वाला लड़का ये कभी नहीं चाहेगा कि पत्नी या प्रेमिका के आने से उसका परिवार दूर हो जाए, लड़के अक्सर ये अपेक्षा रखते हैं कि जैसे लड़की ने उसे स्वीकार किए है वैसे ही उसके परिवार को भी सम्मान दे ।
अपने सच्चे प्यार के लिए लड़के आपके क़दमों में दुनिया रख तो दें मगर ये आपकी जिम्मेदारी है कि आप उस दुनिया को लुटा न दें। अगर आप किसी लड़के से कंमिटेड हैं तो आप ये खुद ख्याल रखें कि आपके खर्च और आपकी पसंदों को पूरा करने के लिए वह अपना नुक्सान तो नहीं कर रहा। अगर ऐसा है तो एक जिम्मेदार प्रेमिका बनते हुए खुद की पसंदों को अड्जस्ट करें।
11:40 पर घनघनाए देश के मोबाइल, कुर्सी छोड़ खड़े हुए लोग; जानें क्या था सरकार का इमरजेंसी अलर्ट ?
IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को आउट कर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया कड़ा एक्शन
जज की संदिग्ध मौत का दर्दनाक सच: पत्नी के साथ विवाद और मानसिक प्रताड़ना का खुलासा
दक्षिण 24 परगना में चुनावी घमासान: फाल्टा और हसीमनगर में हिंसा, TMC पर धमकाने के गंभीर आरोप
भीषण गर्मी से राहत: राजस्थान-उत्तराखंड में झमाझम बारिश और ओले, जानें आपके शहर का हाल
PM इंटर्नशिप स्कीम: पढ़ाई के साथ हर महीने कमाएं 9,000 रुपये, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
बंगाल चुनाव: ‘हिंदू हो तो गंगा में फेंक देंगे’, टीएमसी नेता पर लगे गंभीर आरोप
संदीप पाठक की फरारी और पंजाब पुलिस की दबिश: गिरफ्तारी पर हाई-वोल्टेज ड्रामा
IPL डेब्यू में रामकृष्ण घोष का सुपरमैन अवतार, हैरतअंगेज कैच देख दंग रह गए दर्शक
वर्दी का मतलब धौंस नहीं: मंत्री से भिड़ने वाली महिला ने खोला बोतल फेंकने का राज़