शारीरिक रूप से यदि बात की जाए तो शायद ही कोई पुरुष ऐसा हो जिसे आकर्षक मसल्स न चाहिए हो ,सभी को ह्रितिक रोशन दिखने की चाह होती है , लगभग हर पुरुष जिम जाकर बॉडी बिल्डिंग करने की कोशिश करता है, पर मसल्स बनाने की जल्दी और आपेक्षित सफलता न मिलने पर जल्द ही वापस लौट आता है | मसल्स बनाने के लिए लेकिन जरूरी नहीं कि आप जरूरत से ज्यादा खाना खाएं या कमर तोड़ एक्सरसाइज करें। आप कुछ आसान टिप्स को अपना कर मजबूत मसल्स पा सकते हैं। आकर्षक मसल्स यूं ही नहीं बनती उनके लिए कुछ अन्य बातें भी हैं जो ध्यान रखी जाती हैं | तो आइये आज हम जानते हैं कि वे कौन सी दस बातें हैं जो कि तेजी से मसल्स बनाने में आपकी मदद करेंगी|
1. सबसे पहले आप अपने शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करें। मसल्स बनने की शुरुआत तब ही होगी जब आपका शरीर मसल्स बनाने लायक होगा , थुलथुल शरीर सीधे शेप नही पा सकता , इसलिए आपको आहार नियंत्रण और व्यायाम , दौड़ जैसे उपायों से पहले वजन कम करना चाहिए
2. चर्बी कम होने के बाद जरुरत होती है मसल्स को टोन करने की। मसल्स बनाने के लिए क्रंचिज प्रभावशाली व्यायाम है। क्रंचिज करने से पेट के नीचे की मासपेशियां मजबूत होती हैं और पेट के ऊपर व बीच की मासपेशियों पर जोर पड़ता है। आप बाइसेप्स कर्ल भी कर सकते हैं। बाइसेप्स कर्ल, बाइसेप्स को सही शेप में लाने और उन्हें मजबूत करने के लिए अच्छी एक्सरसाइज है। पुश-अप्स आपके शरीर के ऊपरी हिस्सों को खूबसूरत शेप देते हैं।
3. संतुलित आहार : शरीर के लिए संतुलित भोजन बहुत जरूरी होता है। सुबह उठने के एक घंटे बाद नाश्ता करने से शरीर में मैटाबॉलिज़्म मजबूत बना रहता है। रात को खाना बहुत कम करें |सही मात्रा में प्रोटीन का प्रयोग मांसपेशियों को मज़बूत बनाता है |प्रोटीन से भरपूर कई सारे आहार होते हैं, जैसे- डेयरी प्रोडक्ट, सीफूड, सोया, अनाज, दही आदि।
4. मसल्स बनाते हुए सही तरीके से हर सेट को करें। और हर सेट के बाद पर्याप्त आराम लें ,जब आप आराम कर रहे होते हैं, उस समय कई मांसपेशियां सबसे अधिक तेजी से बढ़ती हैं।
5. स्ट्रेचिंग, मसल्स निर्माण की योजना में किसी चमत्कारिक असर दिखाती है। स्ट्रेचिंग मसल्स को आराम और एक्सरसाइज को तेज गति प्रदान करती है। साथ ही स्ट्रेचिंग करने से पहले वार्मअप सेशन करना बहुत जरुरी होता है। वार्मअप करने से मसल्स, लिगमेंट और टेंडन पूरी तरह से स्ट्रेच हो जाती हैं। मसल्स को सही तरीके से मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। इसके लिए खाने में दूध, दाल का सेवन अधिक करें।
6. सिर्फ मशीन पर निर्भर न रहें, आप पारम्परिक व्यायाम भी करते रहें जैसे दंड मारना, बीम मारना और पुश अप्स आदि, इनसे गयम खत्म होने के बाद आपका शरीर शेप नही छोड़ेगा
7. भागें नहीं आराम से करें एक्सरसाइज : आप जो भी सेट लगाएं उनमें जल्दी जल्दी ना मचाएं, बल्कि पूरी तरह से शरीर को वेट का खिंचाव और दवाब अनुभव होने दें, आपके मसल्स अपने आप निखर आएंगे
8. जरूरी नही ज्यादा वजन उठाएं : हर एक्सरसाइज के बाद वजन बढ़ाना जरुरी है पर एक दम से ज्यादा वजन उठाने की जल्दी करना बेवकूफी है , कोशिश करें कि कम वजन ज्यादा देर तक उठाएं | हैवी लिफ्टिंग वेइट्स, स्लिप डिस्क और स्ट्रेन्ड इरेक्टर जैसी चोटों का कारण बन सकते हैं।
9. एक दिन में सिर्फ एक बॉडी पार्ट की एक्सरसाइज करें, यही आप शोल्डर्स के लिए वर्क आउट कर रहे हैं तो उस दिन चेस्ट और अन्य पार्ट्स के लिए न करें, शेड्यूल बनाएं कि इस दिन को ये वाली करनी है | हफ्ते में अधिकतम 6 दिन एक्सरसाइज करें |
10. शेप आने के बाद वर्कआउट बढ़ा दें यदि दिन में दो घंटे करते थे तो अब तीन घंटे दीजिये , अब आपकी मसल्स उभर के आना शुरू हो जाएंगी|
प्रतिक्रिया दीजिए