देखें भारत के 10 अदभुत Expressways, करें हवा से बातें
News Image

कुछ समय पूर्व तक हम लोगों को विदेशी सड़कें रास आया करती थी, उनके एक्सप्रेसवे और फ्लाई ओवर्स हम भारतीयों के लिए एक दिवास्वप्न हुआ करते थे | मगर आज हम देखेंगे कि शानदार और तेज़ सड़कें बनाने में हम भारतवासी कहा तक पहुंचे हैं , प्रस्तुत हैं भारत के दस सबसे महत्वपूर्ण और तेज़ एक्सप्रेसवे उनके लिए जिन्हे ड्राइव और हवा में बातें करना पसंद है :-

1. यमुना-एक्सप्रेसवे :

बहुप्रतीक्षित यमुना एक्सप्रेस वे - इसे ताज एक्सप्रेसवे के रूप में भी जाना जाता है यह 165 किमी लम्बा और भारत का सबसे बड़ा, 6 लेन वाला नियंत्रित एक्सप्रेसवे है । यह उत्तर प्रदेश, भारत में स्थित आगरा के साथ ग्रेटर नोएडा को जोड़ता है। यह खूबसूरत एक्सप्रेस लंबे फ्लाईओवर, 7 इंटरचेंज और कुछ किलो मीटर लम्बे कई बड़े पुलों को अपने में समेटे हुए है। यह सीसीटीवी , एसओएस के साथ भारत का सबसे लम्बा छह लेन नियंत्रित एक्सप्रेसवे है| उल्लेखनीय है कि यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती की महत्वाकांक्षी परियोजना थी| हालांकि सत्ता परिवर्तन हुआ और सपा के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने इसका लोकार्पण किया | इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में नोएडा, अलीगढ़, मथुरा और आगरा के किसानों की कई एकड़ भूमि अधिग्रहण की गयी जिसके चलते काफ़ी बबाल हुआ और कई किसानों की जान गयी | ग्रेटर नोएडा से आगरा के 2 घंटे अब यादगार होतें हैं |

2. मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे :

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भारत का पहला सिक्स लेन कंक्रीट एक्सप्रेसवे है , इसकी लम्बाई 93 किलोमीटर है | इस ख़ूबसूरत हरे भरे हाईवे ने मुंबई और पुणे की दूरी दो घंटे से भी काम समय की कर दी है

3. दिल्ली नोएडा डाइरेक्ट फ्लाईवे (DND Flyway):

DND - दिल्ली और नोएडा को जोड़ने वाला यमुना के उपर एक अदभुत पुल है जो दिल्ली और नोएडा का फासला कुछ मिनिट का कर देता है| हालाँकि इस रोड पर टोल वसूला जाता है पर बावजूद इसके यह काफ़ी लोकप्रिय है | हाल ही में इसके टोल पर काफ़ी बबाल हुआ था, परंतु टोल मे कोई परिवर्तन नही हुआ |

4. नॉएडा-ग्रेटर नॉएडा एक्सप्रेसवे :

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे दिल्ली और नोएडा को ग्रेटर नोएडा से जोड़ने के लिए एक छह लेन का राजमार्ग है । यह अति खूबसूरत एक्सप्रेस 24 किमी लंबा है जो कि डीएनडी फ्लाईवे (दिल्ली नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे ) से शुरू हो कर यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ता है | यह आठ लेन 24 किमी लम्बा नियंत्रित एक्सप्रेस वे है जिसके दोनो तरफ सर्विस लेन मौजूद है | दिल्ली से ग्रेटर नोएडा अब 15 मिनिट से कम मे तय किया जा सकता है | एक तरह से ये एक्सप्रेसवे नोएडा के इन्फ्रास्ट्रक्चर का गहना है |

5. दिल्ली - गुडगाँव एक्सप्रेसवे :

यह गुड़गांव से भारत की राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाला सुंदर एक्सप्रेस वे है। दिल्ली गुड़गांव एक्सप्रेस वे मुंबई से दिल्ली को जोड़ने वाले , स्वर्णिम चतुर्भुज का एक हिस्सा है । यह 28 कि.मी लम्बा और भारत में सबसे महत्वपूर्ण एक्सप्रेस वे में से एक है | ज्ञात हो कि यह एक्सप्रेसवे इंदिरा गाँधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को दिल्ली और गुड़गांव से जोड़ता है | परंतु अब यह अपना एक्सप्रेसवे का दर्जा खोता जा रहा है क्योंकि यहाँ आप घंटो जाम मे फँसें रह सकते हैं |

6. वेस्टर्न एक्सप्रेसवे :

मुंबई वेस्टर्न एक्सप्रेस 8-10 लेन का हाईवे है। 25.33 किमी लम्बा यह एक्सप्रेसवे माहिम क्रीक के पास शुरू होता है और शहर की उत्तरी सीमा में मीरा- दहिसर टोल बूथ तक जाता है । यह शहर की सीमा से परे है, मुंबई के यातायात से बचने के लिए वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे अंधेरी फ्लाईओवर के ऊपर बना हुआ है | यह मुंबई-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग 8 का हिस्सा है

7. ईस्टर्न एक्सप्रेसवे :

ईस्टर्न एक्सप्रेस 6 लेन का विस्तृत राजमार्ग है जो छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर शुरू होता है और ठाणे तक फैला है। ये मुंबई से ठाणे तक की दूरी को काफी कम कर देता है

8. अहमदाबाद-वड़ोदरा एक्सप्रेसवे :

अहमदाबाद- वडोदरा एक्सप्रेसवे यह राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे 1 के रूप में भी जाना जाता है, अहमदाबाद और वडोदरा को जोड़ने वाला यह 95 किलोमीटर लम्बा एक्सप्रेस वे, भारत में सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों में से एक है |यह अटल जी की स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना का एक हिस्सा है।

9. इलाहाबाद-बाईपास एक्सप्रेसवे :

इलाहाबाद बाईपास एक्सप्रेसवे एक शानदार 82 किलोमीटर लम्बा मार्ग है , यह भी अटल जी की महत्वाकांक्षी परियोजना स्वर्णिम चतुर्भुज का नियंत्रित राजमार्ग है |

10. पानीपत एलिवेटेड एक्सप्रेसवे :

यह उठा हुआ कॉरिडर हरियाणा के पानीपत मे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 का हिस्सा है | बेहद खूबसूरत और पूरे पानीपत को हवा मे पार करने वाला यह कॉरिडर 6 लेन का भारत का सबसे लंबा फ्लाईवे है |

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

किताबों की आसमान छूती कीमतें: स्कूल और दुकानदारों की जुगलबंदी से पेरेंट्स बेहाल

Story 1

36 गेंद में 59 रन का तूफानी खेल, फिर भी मैदान से बाहर क्यों आए आयुष म्हात्रे? जानिए सच

Story 1

कटिहार में भीषण सड़क हादसा: NH-31 पर बस, ट्रक और पिकअप की टक्कर से 10 की मौत, 25 घायल

Story 1

इस्लामाबाद में 15 घंटे की महा-बैठक बेनतीजा: ईरान-अमेरिका वार्ता फेल, जेडी वेंस लौटे वतन

Story 1

ड्रेस डिप्लोमेसी: ईरान के सामने वॉरियर तो अमेरिका के लिए सूट-बूट में क्यों दिखे पाक आर्मी चीफ?

Story 1

141 IPL मैच खेलने वाला दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर PSL में हुआ फ्लॉप, डेब्यू मैच में नहीं चला बल्ला

Story 1

बिहार की राजनीति में बड़ा फेरबदल: शिवराज सिंह चौहान संभालेंगे नए सीएम चुनने की कमान

Story 1

बैन के डर से सुधरे दिग्वेश राठी: विकेट के बाद दिखा शांत अंदाज, पुरानी गलती से लिया सबक

Story 1

लेबनान के लिए आखिर क्यों ढाल बना है ईरान? शांति वार्ता में अमेरिका से सीधी टक्कर की असली वजह

Story 1

इस्लामाबाद में विफल रही अमेरिका-ईरान शांति वार्ता, जेडी वेंस ने कहा- ईरान के लिए यह बड़ा झटका