आज कल के भाग दौड़ भरे इस संसार में ,अब वो जुड़ाव नहीं रहा ,जिसके लिए एक आदर्श रिश्ते की अवधारणा की जाती है | सम्बन्ध के शैशव काल में ही आकर्षण और शारीरिक जिज्ञासाएं तीव्र होती हैं| किन्तु व्यस्त जीवन और उलझनों की अधिकता, इन संबंधों से रूचि को कम करती जाती है| आज कल यह पुरुषों की आम समस्या है , बात अलग होने तक कब आ जाती है उन्हें पता ही नहीं चलता | यदि इस दुर्भाग्य पूर्ण स्थिति को आने से रोकना है , तो जरुरी है कि आप अपने दैनिक जीवन में अपने साथी के साथ कुछ ऐसा करें ; जिससे आपके दाम्पत्य में खोता हुआ प्यार वापस आ जाए | आप पुरुष हैं इसलिए आपकी जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है | क्यों कि पत्नी अपना घर और अपने प्रियजनों को छोड़ कर ,आपकी अनजान दुनिया में जिंदगी भर के लिए आती है | ऐसे में आपका ये दायित्व है कि, आप उसे अपनी दुनिया में वह सम्मान ,प्यार और वह महत्त्व दें, कि उसे ये अपने घर से भी ज्यादा प्रिय लगे | आप दैनिक जीवन में कुछ छोटी-छोटी बातें जोड़ कर प्रेम को बड़ा कर सकते हैं

उनकी हर छोटी बड़ी खुशी / दुःख में आप शामिल हों और अच्छे समाधान दिखाएँ, अगर स्त्रियों को मन का मीत मिल जाए तो अलगाव तो कभी संभव ही नहीं |

एक स्त्री को प्रेम और सम्मान से बढ़ा तोहफा कुछ और नहीं हो सकता,इसलिए जब भी आप किसी फंक्शन या पारिवारिक मीट में जाएँ जहाँ तक हो पत्नी का हाथ थामें, उनपर हक जताएं ,उन्हें अपने साथ चलने दें | अगर कोई दावत या पार्टी है तो पत्नी के लिए खाना वगैरह लेकर दें | इससे उनके दिल में आपकी और से सुरक्षा, परवाह और सम्मान की प्रतिभूति का एहसास और बढ़ जाएगा |

कभी कभी उनकी पसंद का खाना बना कर उन्हें खिलाएं, सुबह बिस्तर पर चाय देना तो कमाल का काम है , ये उनके दिल में आपके लिए सम्मान को और बढ़ाएगा |

जहां तक हो अपने अधिकतर काम आप खुद ही करें , जैसे अपने कपडे खुद साफ़ करें इससे आपके स्वाभिमानी होने का एहसास उन्हें होगा , और ऐसे ही लोग स्त्रियों को पसंद भी आते हैं |

ये न सोचें कि प्यार सिर्फ एकांत में ही दिखाना चाहिए , अपनी पत्नी को प्रेम अभिव्यक्त कहीं भी किया जाना गलत नहीं हैं , प्यार की सार्वजनिक अभिव्यक्ति हर किसी को बहुत पसंद आती है खासकर स्त्रियों को। यदि घर में हों तो सिर्फ किसी निश्चित समय के लिए खुद को मत बांधें, मूवी देखते देखते, खाना बनाते हुए, साथ टहलते हुए किये जाने वाले हग्स और हलके हलके किसेस आपके प्रेम में और प्रगाढ़ता लाते हैं | एक शोध के अनुसार साथ शावर लेने से रिश्तों में प्यार बढ़ता है |

अपनी पत्नी की तारीफ करने का कोई मौक़ा न छोड़ें, और साथ ही तारीफ़ लॉजिकल करें , क्यों कि झूठी तारीफ़ भी आपके लिए नेगेटिव पॉइंट्स बना सकती है|

सेक्स दाम्पत्य जीवन का आधार होता है | इसलिए ये ख्याल रखें कि आप सिर्फ अपनी तात्क्षणिक उत्तेजना के लिए नहीं बल्कि पत्नी की ख़ुशी के लिए भी सेक्स कर रहे हैं, इसलिए सेक्स से पहले मूड बनाने पे जोर दें,फोरप्ले करें, रोमांटिक मूवीज देखें | एक और बात- न तो सेक्स ज्यादा करें और न ही कम| हफ्ते में तीन से पांच दिन का समय काफी होता है | और पोजिशंस भी बदलते रहें , इससे रोमांच बढ़ता है |

हफ्ते के अंत में कुछ पल डिफरेंट करके गुजारना आपके प्यार को और गहरा करेगा। कहीं बाहर घूमने जाएँ , ऐसे जगह चुनें जहां मौसम खुशुमा हो , लम्बी ड्राइव पे ले जाएँ, भीड़ भाड़ वाली जगह से परहेज करें |

आप यदि बिजी हैं और इस दौरान आप यदि उन्हें प्यार जतायेंगे तो इससे बेहतर और कुछ नहीं होगा | जैसे ऑफिस में व्यस्त होते हुए भी एक मिनट की फोन कॉल , या कोई छोटा सा ईमेल या मैसेज जिसमें आप जरुरी नहीं कि शायरी लिखें बस अपने दिल की बातें पूरी सच्चाई से लिखिए, यकीन मानिए रिश्ता और गहरा होता जाएगा |
नाक बंद है तो क्या हुआ, स्कूल तो खुला है; पिता-बेटी का यह मजेदार वीडियो हुआ वायरल
डिजिटल युग में सहेजेंगे प्राचीन ज्ञान: छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ पांडुलिपि संरक्षण अभियान
शतकवीर संजू सैमसन का बड़ा दिल: अपनी पारी के बजाय इस युवा खिलाड़ी की तारीफ में कही ये बात
सदाबहार नग्मों की मल्लिका: आशा भोसले के अंतिम संस्कार में निभाई जाएंगी मराठी ब्राह्मण परंपराएं
मंदिर के अंदर बर्बरता : महिला को बाल पकड़कर घसीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़
कटिहार में भीषण सड़क हादसा: NH-31 पर बस, ट्रक और पिकअप की टक्कर से 10 की मौत, 25 घायल
आईपीएल 2026: ट्रिस्टन स्टब्स के आउट होने पर बवाल, अंपायर से भिड़ा दिल्ली कैपिटल्स का खेमा
भोपाल AIIMS का शर्मनाक वीडियो: NICU में चूहों का आतंक, क्या मासूमों की जान सुरक्षित है?
15 साल की उम्र में आईपीएल का सुपरस्टार : वैभव सूर्यवंशी ने दिग्गजों को धूल चटाकर ऑरेंज कैप पर किया कब्जा
दूसरी वंदे भारत स्लीपर का ऐलान: बेंगलुरु-मुंबई रूट पर दौड़ेगी ट्रेन, दिल्ली और बिहार को मिली मायूसी